भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकांत राय का किया स्वागत
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के नवनिर्वाचित उपसभापति ऋषिकांत राय का रविवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। जिले में प्रवेश करने पर मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला व बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया। श्रीराय ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गगगनभेदी नारे लगाए।
स्वागत करने वालो में प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद, सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, महामंत्री अंकित सरोज, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व रितिक सिंह, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अबुल फ़ैज़ खान, कमलाकर द्विवेदी, लक्ष्मण सोनकर, अनमोल साहू, मनोज गुप्ता, राहुल सिंह, आफताब आलम, वीरेंद्र राजभर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।




Post a Comment