Top News

गोबर पाथने के विवाद में मारपीट, तीन घायल, तेरह पर केस

गोबर पाथने के विवाद में मारपीट, तीन घायल, तेरह पर केस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने के शमशाबाद में गोबर पाथने के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की तीन महिला सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने बुधवार को छह महिला सदस्यों सहित तेरह लोंगों के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया व मेडिकल परीक्षण कराते हुए केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच उपनिरीक्षक देवेश मिश्रा को सौंपी गई है।

पीड़िता उषा देवी पत्नी पारसनाथ शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि विपक्षी ज्ञानती देवी, संजय, जितेंदर, विश्वकर्मा,  सुजीत, आदर्श, अनिल, माया, प्रेम, सोमारी देवी, अंजू देवी, संगीता देवी, पुष्पा ने एक राय होकर मंगलवार की रात घर में घुसकर मुझे, मेरी सास व मेरी लड़की अमीषा को गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में मेरी लड़की का कपड़ा भी फाड़ दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिया एवं कहा कि मेरी जमीन में गोबर मत पाथना, जबकि वह जमीन सार्वजनिक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post