Top News

पुरानी रंजिश में युवक को मारकर किया घायल, केस दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक को मारकर किया घायल, केस दर्ज

(मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत करहां निवासी एक युवक को चिरैयाकोट से घर आते समय सुहवल कियारा में कुछ लोंगो ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। गुरुवार को पीड़ित ने तहरीर देकर तीन ज्ञात व तीन अज्ञात लोंगो पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करहां निवासी सर्वेश कुमार सिंह उर्फ मोनू थाना मुहम्मदाबाद गोहना अपने एक अन्य साथी आफताब खान निवासी थाना रानीपुर के साथ बुधवार की शाम चिरैयाकोट से घर आ रहा था। जहानागंज थानांतर्गत सुहवल कियारा में हाईटेंशन तार के समीप पहले से घात लगाकर बैठे शैलेंद्र चौहान निवासी भतड़ी निवासी थाना रानीपुर, प्रियांशु चौहान टड़वा व सिंघम चौहान निवासी भैंसहा दोनो थाना मुहम्मदाबाद गोहना तथा उनके तीन अन्य अज्ञात साथियों ने हमला कर दिया। उन लोंगो ने गाली-गुप्ता देते हुए धारदार हथियार, बांस व सफेदा के डंडे से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया। इससे उसे गहरी चोटें आई हैं। बचाव में उतरे साथी आफताब को भी मारा गया है।

मौके पर पहुचे नेवादा निवासी अभिषेक यादव ने घटना देखी है। अन्य ढेर सारे राहगीरों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनास्थल थाना जहानागंज आजमगढ़ होने के नाते पीड़ित ने बुधवार रात में दवा इलाज कराने के उपरांत गुरुवार को उक्त थाने में तीन ज्ञात व तीन अज्ञात लोंगो पर पुरानी रंजिश को लेकर केस दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post