Top News

तिलसवां की घटना का चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार, भेजा कोर्ट

तिलसवां की घटना का चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार, भेजा कोर्ट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को गुरुवार शाम उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब बुधवार सुबह तिलसवां में पंचायत से लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपित पकड़ लिया गया। शुक्रवार पुलिस ने उसे विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।

मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित सुमित गोंड निवासी तिलसवां को करहां जहानागंज मार्ग के कमालपुर पोखरा के पास से चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। बुधवार की  सुबह 8.30 बजे पंचायत के बाद घर जाते समय पक्षकार गोलू उर्फ आकाश गोंड को उसने चाकू मारकर घायल कर दिया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरक्षी ओम प्रकाश यादव व मनीष प्रजापति शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post