Top News

तेज हवा से कटरैन उड़ बिजली के खम्भे से टकराया, खंभा सहित तार टूटने से छप्पर में लगी आग

तेज हवा से कटरैन उड़ बिजली के खम्भे से टकराया, खंभा सहित तार टूटने से छप्पर में लगी आग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा में शुक्रवार को दिन में लगभग 3 बजे तेज हवा के चलते  लगभग 100  फीट लंबा कटरैन उड़कर बिजली के खंभे से टकरा गया। गिरा। इस टक्कर से बिजली के दो खंबे तार सहित एक रिहायशी छप्पर पर गिर गये। इसके चलते छप्पर में आग लग गयी और सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना देकर विद्युत आपूर्ति रुकवाई गयी और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

बता दें कि शुक्रवार को दिन में 3 बजे के करीब तेज हवा के चलते वलीदपुर में रामयादी मातादीन गोंड़ के मकान के करीब सेठ सलाउद्दीन उर्फ उस्मान गनी का हाता है। हाता को लगभग 100 मीटर लंबे कटरैन से घेरा गया है। तेज हवा के चलते यह करकट उड़कर से ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टकरा गया जिससे दो खंबे गिर गए। उस समय आपूर्ति चल रही थी। शुक्र यह रहा कि बिजली के संपर्क ने कोई नहीं आया। निकली चिंगारी से रामयादी मातादीन गोंड़ के छप्पर में आग लग गई। सुदामा पटवा के पक्के मकान के छत पर भी करकट गिरा लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

आगजनी में अनाज, खाने पीने और कुछ अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया अन्यथा आग की जद में अनेक घर आ जाते। इसके कारण सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गयी। खंभे व तार की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post