घर में घुसकर मचाया कोहराम, महिला व बेटी से मारपीट, 13 पर केस दर्ज
मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शमशाबाद गांव में कंडे पाथने वाली जमीन के विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। ऊषा देवी नामक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 13 लोगों ने मिलकर उनके घर में घुसकर जमकर मारपीट की, गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि हमलावरों ने न सिर्फ उसे बल्कि उसकी सास और बेटी अमीषा को भी नहीं बख्शा। अमीषा के कपड़े फाड़ दिए गए और घर का माहौल डर और दहशत से भर गया। हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे और खुलेआम धमका रहे थे कि “अब इस जमीन पर कदम भी रखा तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”
थाना रानीपुर में दर्ज एफआईआर में ज्ञानती देवी समेत कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया गया है और विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक देवेश मिश्रा को सौंपी गई है।

Post a Comment