Top News

साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराये 16 हज़ार रुपये

साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराये 16 हज़ार रुपये

करहां (मऊ) : पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर राजीव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में सोमवार को थाना क्षेत्र के उसरी निवासी पीड़ित विनोद यादव पुत्र बैजनाथ यादव के बैंक खाते से साइबर फ्राड हुए 16 हज़ार रुपये वापस कराये गये। पीड़ित ने साइबर थाना व पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

उक्त प्रकरण में आवेदक विनोद यादव से ईंट खरीदने के नाम पर आनलाइन धोखाधड़ी कर और उनकी मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल लिया गया था। आवेदक की मोबाइल पर एसएमएस आने पर इसकी जानकारी होने पर आवेदक ने पुलिस कम्पलेन किय। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर आवेदक के खाते में 16 हज़ार रुपये वापस कराये। अन्य जांच पड़ताल जारी है और इसमें आगे अन्य विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।

पीड़ित आवेदक का पैसा वापस कराने वाली साइबर थाना टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अब्दुल रब, महिला आरक्षी सरोज सिंह व प्रियंका मिश्र शामिल रही। सबके प्रति आवेदक ने कृतज्ञता जाहिर की और आगे साइबर फ्रॉड से सचेत रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post