साइबर पुलिस टीम ने 30 व 32 हज़ार की दो अदद मोबाइल की बरामद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस व साइबर टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी, जब गुम हुई मोबाइल धारकों के आवेदन पर सोमवार को 30 व 32 हजार की दो अदद मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया। पुनः मोबाइल पाकर स्वामियों ने जहां प्रसन्नता व्यक्त की वहीं सम्पूर्ण पुलिस टीम के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर की।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी एसपी पांडेय व प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय के निर्देशन में उक्त बरामदगी सम्पन की गई है। सीसीटीएनएस व साइबर पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल के आवेदन पर सीसीटीएनएस कर्मचारीगण कंप्यूटर ऑपरेटर संजय गुप्ता, आरक्षी दयानाथ मौर्य व लवकुश, महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्य ने उक्त मोबाइल बरामद की।
आवेदक मोहम्मद शाहिद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी खैराबाद की हॉनर की 32 हजार तथा अवनीश मिश्रा पुत्र बागीश चंद्र मिश्रा निवासी कैथवली थाना सरायलखंसी की 30 हजार की वन प्लस मोबाइल बरामद कर आवेदकों को सुपुर्द की गई।

Post a Comment