न्यायालय के आदेश पर 6 ज्ञात व कुछ अज्ञात पर मारपीट का केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के तिलसवां गांव में 4 जून को हुई मारपीट में न्यायालय के आदेश पर 6 ज्ञात व कुछ अज्ञात लोंगो पर बुधवार को मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित नगीना गोंड़ ने आरोप लगाया है कि 4 जून को सुबह 08:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी रोहित गोंड़, अतुल गोंड़ उर्फ आकाश गोंड़, गोलू, शुभम, रोशन गोंड़, भोला सहित 15-20 अज्ञात लोंगो ने घर मे घुसकर हमला कर दिया। परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। हमलावर तोड़-फोड़ सहित महिला सदस्य के साथ बदसलूकी व छिनैती भी किये। हमारी स्थानीय थाने में सुनवाई व मेडिकल नहीं कराया गया।
बताया जा रहा है उक्त घटना तिलसवां गांव निवासी गोलू उर्फ आकाश गोंड़ को पंचायत से लौटते समय सुमित गोंड़ द्वारा चाकू से पेट में वार कर घायल करने से जुड़ी है। जिसमें घायल का इलाज, मेडिकल व मुकदमा दर्ज किया जा गया। जबकि दूसरे पक्ष का बुधवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Post a Comment