पाठक बाबा शिवमंदिर से बाबा धाम रवाना हुआ शिवभक्तों का समूह
करहाँ (मऊ) : सावन में शिवभक्तों में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। वृहस्पतिवार को स्थानीय क्षेत्र के मालव गांव स्थित पाठक बाबा शिव मंदिर से राजभर समाज के शिवभक्तों एक समूह बाबा धाम रवाना हुआ। यह सभी शनिवार को बिहार राज्य के सुल्तानगंज से गंगा जल उठायेंगे और झारखंड राज्य के देवघर तक लगभग 113 किलोमीटर पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।
गांव निवासी आशुतोष राजभर, वीरू राजभर, नीरज राजभर, अरुण भारद्वाज, गुलशन राजभर, अनिल भारद्वाज, केदार राजभर, सिंटू राजभर, विक्की भारद्वाज आदि निजी साधन से हर-हर महादेव व बोलबम का जयकारा लगाकर निकले। आशुतोष राजभर ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार सबसे पहले भगवान श्रीराम ने सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर तक की यात्रा की थी। इसके बाद से ही यहां से देवघर जल ले जाने के परंपरा की शुरुआत हुई।
गंगा को शिवप्रिया कहा गया है, इसलिए ज्योतिर्लिंगों पर गंगा जल अर्पण करने की परंपरा रही है। चूकि बाबाधाम से सुल्तानगंज सबसे नजदीक है इसलिये यहीं से जल उठाना सबसे लोकप्रिय माना जाता है। इसलिए हम लोग भी उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम निर्धारित किये है। वापस आकर कथा श्रवण कर एक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।


Post a Comment