Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विदा हो रहे व नवागत कोतवाल का किया अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विदा हो रहे व नवागत कोतवाल का किया अभिनंदन

करहां (मऊ) : जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए आठ थाना व चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विदा होकर कोपागंज जा रहे प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय व रानीपुर से यहां आये नवागत कोतवाल कमल कांत वर्मा का अभिनंदन किया गया। उन्हें बुके, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। विदा हो रहे कोतवाल के प्रति आभार जताते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की गई वहां नवागत कोतवाल का स्वागत करते हुए सरकार की मंशा अनुरुप कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति आशा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में करहां मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, वर्तमान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा सहित चंद्रकांत तिवारी, अंकित सरोज, रितिक सिंह, संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुशील चौबे आदि अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा  उप निरीक्षक कस्बा राम अवध, सरफराज खान, अरविंद कुमार यादव, वैभव कुमार पांडेय, आदर्श दूबे, सुरजीत सिंह, अनिल सिंह, जितेश कुमार, मंजेश मिश्रा, माधुरी सागर समेत कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, राजेश कुमार, दया मौर्य, शालिनी मौर्य, प्रिया सिंह, निर्भय सिंह, अंशुमन शुक्ला, अखिलेश यादव, मंशा चौरसिया आदि समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

बता दें कि एसपी मऊ ने शुक्रवार थाना प्रभारी सरायलखंसी शैलेश सिंह को डीसीआरबी व जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया दिया। प्रभारी डीसीआरबी व जन शिकायत प्रकोष्ठ राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट, पकंज पांडेय प्रभारी आजीआरएस से प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी, प्रमेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट से प्रभारी निरीक्षक घोसी, रवींद्र नाथ राय प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कोपागंज, राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से प्रभारी निरीक्षक मधुबन की जिम्मेदारी सौंपा है।

प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजय कुमार त्रिपाठी को प्रभारी मीडिया सेल के साथ चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। निरीक्षक जगदीश प्रसाद प्रभारी निरीक्षक हलधरपुर से प्रभारी आइजीआरएस, राजित राम यादव प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी मानीटरिंग सेल, निरीक्षक आकाश सिंह प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, कमलकांत वर्मा निरीक्षक अपराध रानीपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उपनिरीक्षक मनोज सिंह एसओ घोसी से प्रभारी एसओजी, विजय प्रकाश मौर्य थानाध्यक्ष कोपागंज से थानाध्यक्ष हलधरपुर, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र चौकी प्रभारी भीटी से थानाध्यक्ष रानीपुर, जितेंद्र कुमार थानाध्यक्ष रामपुर से चौकी प्रभारी भीटी कोतवाली, उपनिरीक्षक कंचन मौर्या थाना दक्षिणटोला से थानाध्यक्ष रामपुर की कमान सौंपा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post