स्थानांतरित शिक्षकों के विदाई समारोह में बच्चों को दी गई शैक्षिक सामग्री
◆विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को किया सम्मानित
◆स्थानांतरित शिक्षकों ने रसोईयां मां लोंगो को भेंट की साड़ी
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बुधवार को स्थानांतरित हुए शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा उक्त शिक्षकों को जहां उपहार प्रदान कर विदा किया गया, वहीं स्थानांतरित शिक्षकों ने रसोईयां मां लोंगो को साड़ी व बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान कर उनसे लगाव की मिशाल कायम किया।
ज्ञातव्य हो कि पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत शिक्षक रामा राम का समायोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर व शिक्षिका प्रियंका राय का स्थानांतरण पड़ोसी जनपद गाज़ीपुर में हो गया। विद्यालय परिवर द्वारा बुधवार को उनका विदाई समारोह आयोजित कर अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
स्थानांतरित शिक्षकद्वय ने विद्यालय के सभी बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान कर उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही बच्चों को गर्म व पौष्टिक मध्याह्न भोजन बनाकर खिलाने वाली पांच रसोईयां मां लोंगों को साड़ी भेंटकर उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान सभी लोग भावुक नज़र आये।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, शहजादी बानो, गौतम विश्वकर्मा, समस्त रसोइया मां व दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।




Post a Comment