मालव से देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के मालव गांव निवासी राजभर समाज के कावरियों का एक जत्था गुरुवार को बाबा धाम रवाना हुआ। पाठक बाबा शिव मंदिर मालव व मठ गुरादरी पर दर्शन-पूजन कर बोल-बम व हर-हर महादेव का जयघोष कर उत्साही नौजवान निजी वाहन से प्रस्थान किये। यह दल देवघर, बाबा बासुकीनाथ, ताड़केश्वर महादेव, विंध्याचल व काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक व दर्शन-पूजन कर वापस आयेगा।
रवाना हुए इन शिवभक्तों के समूह में अरुण राजभर, विक्की, नीरज, सिंटू, केदार, अनिल, गुलशन, वीरू, आशुतोष राजभर आदि शामिल रहे।


Post a Comment