Top News

79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 179 फिट झंडे से निकाली गई तिरंगा यात्रा

79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 179 फिट झंडे से निकाली गई तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : शासन के मंशा के अनरूप हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 179 फिट का तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति नारे लगाए गए।

बता दें नवाचारी गतिविधियों के लिए जाने माने विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना चुका यह कंपोजिट विद्यालय हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 179 फीट तिरंगा के साथ 79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर कार्यक्रम को गति प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, इस दौरान बच्चे भी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे, गगनचुंबी नारे लगाए।

इस अवसर पर अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमन्त पांडेय, शहज़ादी बानो, गौतम विश्वकर्मा व रसोइया माँ सहित कई अभिभावकों सहित बड़ी मात्रा में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post