Top News

करहां से मुहम्मदाबाद गोहना तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

करहां से मुहम्मदाबाद गोहना तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा के क्रम में मंगलवार को भाजपा नेता व सदस्य जिला पंचायत करहां के पूर्व प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लहराते बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ता करहां से मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पुनः वापस आए।

इस दौरान अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज पूरा देश राष्ट्रवाद के साथ एकजुट है। तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय भावना का बोध हो रहा है और देश की जनता राष्ट्रीयता के मुद्दे पर मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए देश के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की और यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post