खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटकर किया घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में शुक्रवार को खेल रहे एक 8 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले गए और इलाज कराया।
नैतिक सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच एक आवारा कुत्ते ने बच्चे के जंघे में पीछे से काट लिया। परीजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे।

Post a Comment