Top News

मोनू सिंह बने राजपूत सेवा संगठन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

मोनू सिंह बने राजपूत सेवा संगठन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भांटीकला में सायंकाल राजपूत सेवा संगठन की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ने इसी गांव के समाज के लिए सदैव चलने वाले युवा कार्यकर्ता मोनू सिंह को संगठन के युवा मोर्चे का जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस बीच मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से लादकर से नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया एवं उनसे संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय रखने की आशा व्यक्त की।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजपूत सेवा संगठन देश व प्रदेश के प्रत्येक जिले में अपना मजबूत संगठन स्थापित कर रहा है। इसके माध्यम से समाज हित के लिए सदैव चलने वाले उत्साही व नौजवान कार्यकर्ताओ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मोनू संगठन को विकसित कर एक नया आयाम विकसित करेंगे। युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मोनू सिंह ने संगठन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया एवं तन-मन-धन से समाज की सेवा में तल्लीन रहने का संकल्प लिया। कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शत-प्रतिशत प्रयास करुंगा।

इस मौके पर संस्थापक सदस्य आलोक सिंह, निगम कुमार सिसोदिया, बलवंत सिंह, अनिल सिंह काकन, रिपुदमन सिंह, आशीष सिंह कौशिक, सत्या सिंह परिहार, देवनाथ सिंह लालजी सिंह, इंद्रमणि सिंह, डा. रामजी सिंह, ज्ञांशु सिंह राणा, रुद्रा प्रताप सिंह, अजय सिंह, रितिक सिंह, गुड्डू सिंह, मिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post