Top News

उतरेज़पुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आया युवक, मौत

उतरेज़पुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आया युवक, मौत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के उतरेज़पुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव देखते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरअसल मऊ से शाहगंज की तरफ जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने करीब 09:45 बजे पूर्वाह्न 28 वर्षीय युवक सामने खड़ा हो गया और टकराकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उसकी पहचान जैगवा गांव निवासी मोनू यादव के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह सुबह बिना कुछ बताए घर से निकल गया और रेलवे ट्रैक पर आकर खड़ा हो गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post