रश्मि बनी एक दिन की प्रभारी बीईओ, संपन्न हुआ गणित ओलंपियाड
करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत स्थानीय कंपोजिट विद्यालय भाग-2 में कक्षा 8 की छात्रा रश्मि चौरसिया को एक दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अर्थात बीईओ बनाया गया। रश्मि ने इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया एवं मौजूद कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों को जानने की कोशिश की तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुई। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिया तथा उसकी प्रगति के बारे में निर्देशित किया।
इसी के साथ ब्लॉक क्षेत्र के 51 परिषदीय विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर में आयोजित गणित ओलंपियाड में हिस्सा लिया। डेढ़ घंटे की इस परीक्षा में बच्चों ने मनोयोग से प्रश्न पत्रों को हल किया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने प्रभारी बीईओ बनी रश्मि चौरासिया का जहां सहयोग किया, वहीं गणित ओलंपियाड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अपने निर्देशन में पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करवाई एवं कॉपियों के मूल्यांकन के लिए एकत्रीकरण कर अपने कार्यालय में मूल्यांकन सुनिश्चित करवाया।



Post a Comment