वन नेशन वन इलेक्शन व मिशन शक्ति के उद्घोषों से गुलजार हुआ कॉलेज
करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां बाजार स्थित बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत जहां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं वन नेशन वन इलेक्शन के प्रति जागरूकता अभियान के प्रति संगोष्ठी भी आयोजित हुई। मिशन शक्ति फेस-5 के तहत मुहम्मदाबाद गोहना सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा, उप निरीक्षक माधुरी सागर, आदि महिला उपनिरिक्षिकाओं और आरक्षियों ने छात्राओं के अंदर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संचार किया।
एसपी पांडेय ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी छात्राएं एवं महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग और सचेत रहें तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस, माता-पिता या स्कूल के अध्यापकों को सूचित जरूर करें।
इसी प्रकार एक राष्ट्र एक चुनाव के क्रम में करहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, इस अभियान के जिला सहसंयोजक चंद्रकांत तिवारी, करहाँ भाजपा मंडल के महामंत्री रितिक सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व एवं उपयोगिता का वर्णन किया। बताया गया कि एक साथ चुनाव कराने से जहां देश की संपत्ति की बचत होगी वहीं बेवजह शासन प्रशासन एवं देश की जनता को बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य ने की और कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देश में बार-बार चुनाव होने की प्रथा बंद हो तथा साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता बनी रहे। सभी छात्र-छात्राएं आज से संकल्प लें कि हम किसी भी अनहोनी में पुलिस प्रशासन, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं माता-पिता का सहयोग करेंगे तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लेंगे।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य बृजेश यादव, प्रशासक धर्मेंद्र तिवारी, एहतेशाम अहमद, कमलेश मौर्य, विशाल रावत, ज्ञानदीप गौतम, अखिलेश मौर्या, निशिता मद्धेशिया, आंचल वर्मा सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





Post a Comment