Top News

बाइक व ठेले की टक्कर में एक घायल, एक की मौत

बाइक व ठेले की टक्कर में एक घायल, एक की मौत

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने के शमशाबाद गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गुरुवार देर शाम ठेला और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक व ठेला ले जा रहे किसान दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां ठेले वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम 06:30 बजे करीब सर्विस रोड से शमशाबाद यादव बस्ती को जाने वाली आरसीसी सड़क के मोड़ पर ठेले से धान लादकर ला रहे उसी गांव के किसान करीब 38 वर्षीय उमेश यादव को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सुरहुरपुर निवासी करीब 25 वर्षीय शिवम चौहान रानीपुर की तरफ से सुरहुरपुर की तरफ जा रहा था।

टक्कर होने के समय उमेश यादव ठेले के पीछे थे और एक अन्य लड़का ठेला चला रहा था। टक्कर होने पर जुटे आसपास के लोंगो ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं रानीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचवाया। वहां से हालत गंभीर देख उमेश यादव को आजमगढ़ स्थित हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात 10:30 बजे के करीब उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post