Top News

जिलास्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में मधुबन व मुहम्मदाबाद गोहना बने विजेता

जिलास्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में मधुबन व मुहम्मदाबाद गोहना बने विजेता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के नेशनल इंटर कालेज के परिसर में गुरुवार माध्यमिक शिक्षा परिषद की जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 का फाइनल मैच खेला गया। अंडर-17 के फाइनल मुक़ाबले में मधुबन तहसील ने मुहम्मदाबाद गोहना को 28-26 अंको के अंतराल से हराकर खिताब जीता। जबकि अंडर-19 के मुकाबले में मुहम्मदाबाद गोहना ने घोसी तहसील को 15-05 अंको के अंतराल से पराजित किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला की बालीबाल टीम में चयन किया जाएगा। जिले कि टीम में शामिल खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।

मिली जानकारी के मुताबिक अंडर-17 के खेले गए पहले मैच में मधुबन और घोसी के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ। मात्र दो अंक के अंतर से मधुबन ने मोहम्मदाबाद गोहना को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी क्रम में अंडर-19 प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना के खिलाड़ियों ने घोसी तहसील को बड़े अंतर से हराकर विजेता बना।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद फायक ने किया। इस अवसर पर जिला खेल सचिव शिवशंकर सिंह, व्यायाम शिक्षक दुर्गेश सिंह, संजय सिंह, गिरीश यादव, अमरेंद्र कुमार, नौशाद अहमद, राकेश सिंह, इंद्रसेन सिंह, वजीर अंसारी, असलम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post