Top News

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर याद किये गए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर याद किये गए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

करहां (मऊ) : मिलादुन्नबी अर्थात बारावफात को लेकर जिले के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किये जाने के चलते शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को स्थानीय ब्लाक के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस संबंधी कार्यक्रम का आयोजित किये गए। जहां एम. शमीम पब्लिक स्कूल माहपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद में इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए केक काटकर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वही कंपोजिट विद्यालय माहपुर में अनेक बच्चे शिक्षक की भूमिका में नजर आए। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने राधाकृष्णन जी के शिक्षा में योगदान का महत्व बताया।

इस अवसर पर अध्यापकगण नरेश यादव, अविनाश ठाकुर, दीपक सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, शशिकला, सद्दाम खां, अभिषेक सरोज, राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अनुभव सिंह, दानिश खां, हेमंत पांडेय, नीलिमा यादव, अरविंद शर्मा संगीत सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे। अंत में सबने समवेत स्वर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post