बेसिक के बच्चों ने किया विश्वकर्मा पूजन, धरा सांकेतिक प्रतिरुप
करहां (मऊ) : शिक्षा, नवाचार, संस्कृति व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ख्यातिप्राप्त शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में मंगलवार को पूर्व संध्या पर विश्वकर्मा पूजन किया गया। बेसिक के बच्चों ने विश्वकर्मा भगवान का सांकेतिक प्रतिरुप धारण कर सृष्टि की रचनाकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
इस दौरान कक्षा 07 के छात्र कृष्णा, कक्षा 06 के छात्र मनीष, कक्षा 05 के छात्र शेहरान व नेहाल ने विश्वकर्मा भाववान का प्रतीकात्मक रुप धारण किया। बच्चों ने विश्वकर्मा भगवान के जयघोष के साथ प्रसाद स्वरुप एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलम दूबे, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, गौतम विश्वकर्मा, रसोइयां मां सहित दर्जनों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।




Post a Comment