Top News

शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण के प्रथम विजेता शिक्षक का किया गया स्वागत

शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण के प्रथम विजेता शिक्षक का किया गया स्वागत

•प्राथमिक विद्यालय मालव के शिक्षक हैं फहद अहमद, विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में विभाग के निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जहां प्रार्थना में शिक्षकों संग बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प लिया, वहीं शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण में सोमवार को प्रथम विजेता बने शिक्षक फहद अहमद को सम्मानित किया गया।

विभागीय आदेशानुसार सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ पर पूरे जनपद भर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक संवर्ग के शिक्षकों का टीएलएम तथा नवाचार मेला आयोजित किया गया था। जिसमें शिक्षकों द्वारा अच्छे से अच्छा टीएलएम अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री बना कर ले जाना था तथा उस पर अपनी प्रस्तुतियां भी देनी थी। इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय मालव से सहायक अध्यापक फहद अहमद ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने हाथों द्वारा निर्मित टीएलएम सहित बेहतरीन प्रस्तुति दिया, जिससे निर्णायक मंडल काफी प्रभावित हुआ। परिणामस्वरुप जनपद स्तर पर प्राथमिक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय मालव के सहायक अध्यापक फहद अहमद को प्रथम पुरस्कार मिला।

इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने आज प्रार्थना स्थल पर ही समस्त उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों के बीच विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह सहित समस्त अध्यापकों ने उन्हें माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर स्वागत-सम्मान किया। साथ ही स्वच्छता-पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम दिन बच्चों को प्रार्थना स्थल पर स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर रामकेर राम, राम किशोर राम, उमेश भारती, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित सभी रसोईया व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post