गंगा समग्र संगोष्ठी में हरिशंकरी वृक्ष लगाने की किया अपील
करहां (मऊ) : गंगा समग्र अभियान के तत्वावधान में स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत करहां स्थित सेंट्रल बुद्धा पब्लिक स्कूल में रविवार को बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के सह संयोजक अजय राय, प्रान्त वृक्षारोपण प्रमुख श्रीनिवास राय व जिला पालक जयप्रकाश तिवारी ने भारत माता, संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार व संगठन के कुशल शिल्पी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्र पर माला-फूल अर्पित करते हुए दीप जलाकर बैठक की शुरुआत की। इसमें सभी ने हरिशंकरी पौधे लगाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि अजय राय में कहा कि गंगा हमारी संस्कृति व आस्था की जीवन रेखा हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने नदी संरक्षण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन हेतु हरिशंकरी वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए वर्षा जल संचयन तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला पालक जयप्रकाश तिवारी ने सूर्यप्रताप सिंह को आरती आयाम, शैलेश यादव को संपर्क आयाम व बृजेश सिंह को वृक्षारोपण अभियान का का प्रमुख बनाया। अजय सिंह व राजेन्द्र कुमार को मंडल संयोजक बनाया गया तथा प्रभाकर को सह संपर्क प्रमुख बनाया गया।
संचालन जिला प्रमुख सच्चिनदानंद व आभार प्रदर्शन दयाप्रकाश सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर दुर्गविजय सिंह, रतनपाल सिंह, बालगोविंद यादव, जितेंद्र सिंह, विजय प्रताप, सच्चिनदानंद कश्यप, कृष्णकांत, राहुल सिंह, सुरेश वर्मा, रूपेश पांडेय, बिजेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, गोलू सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार सहित स्थानीय ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग का संकल्प लिया।






Post a Comment