Top News

माता माई मंदिर पर स्थापित हुआ 85 हजार लागत का शिखर कलश

माता माई मंदिर पर स्थापित हुआ 85 हजार लागत का शिखर कलश

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक व रानीपुर थानांतर्गत नगपुर ग्राम स्थित प्राचीन माता माई मंदिर का जीर्णोद्धार परिव्राजक संन्यासी स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देशन में हो रहा है। नव्य एवं भव्य स्वरूप ले रहे इस मंदिर में विजयादशमी के पावन अभिजीत मुहूर्त पर 85 हजार रुपये की लागत से लाए गए शिखर कलश का वैदिक रीति से पूजन कर प्रतिस्थापित किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर माता दुर्गा और शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज उठा।

नवमी एवं दशमी को आयोजित रामचरितमानस पाठ के उपरांत वैदिक ब्राह्मण दिवाकर तिवारी, महाराज शिवचरण तिवारी एवं अजय कुमार द्विवेदी के सान्निध्य में कलश पूजन कराया गया। मुख्य यजमान डॉ. प्रभात कुमार त्रिपाठी उर्फ चुन्ना बाबा ने धर्मपत्नी गीता त्रिपाठी संग विधिवत पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए कलश को शिखर पर स्थापित किया।

कलश स्थापना में राजमिस्त्री रामबदन चौहान और किशुन चौहान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में अरुण त्रिपाठी उर्फ मुन्ना बाबा, श्यामप्यारी, सेवानिवृत्त लेखपाल प्रभुनाथ राम, शकुंतला देवी, नगपुर की रामलीला के संस्थापक अरविंद त्रिपाठी, बैंक संचालक राकेश त्रिपाठी, सुमन मौर्या, प्रधानाध्यापक अखिलानंद द्विवेदी व संतोष कुमार त्रिपाठी, इंदुमती, पूर्व महाप्रधान आशीष चौधरी, सरोज कश्यप, प्रधान प्रतिनिधि रजनीश यादव, पन्ना देवी, व्यवसायी शरद तिवारी, महबूब अहमद, प्रधान प्रत्याशी अनिरुद्ध यादव, मोहम्मद अजमल, प्रसिद्ध नारायण, चुन्नी गुप्ता, शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप चौधरी, क्षेत्र पंचायत मुकेश उर्फ़ बंटी त्रिपाठी, देवेंद्र तिवारी, चंद्रभान सिंह, प्रशांत त्रिपाठी सहित सैकड़ों श्रद्धालु स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post