करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और परिषदीय विद्यालयों में प्रभातफेरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण, नृत्य-नाटिका और झंडारोहण के जरिए महान नेताओं को याद किया गया।
बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर मोड़ ख़ालिसा, शिवकुमारी साहब पीजी कालेज क्यामपुर, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर, बाबा बहाल दास इंटर कालेज करहां, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद और हरिपालजी स्मारक पीजी व फार्मेसी कालेज दरौरा समेत सुल्तानीपुर, मालव, सौसरवां, नगरीपार, सुरहुरपुर व माहपुर के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बच्चों ने योगा, नृत्य-नाटक, भाषण और नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। यूनियन बैंक करहां शाखा और सहकारी साधन समिति जमुई पर भी झंडा फहराया गया। इस मौके पर शिवशंकर राम, धनंजय सिंह, विजय नारायण यादव, ओमप्रकाश सिंह, परमानंद मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, डॉ. प्रवीण राय, प्रवीण कुमार सिंह रिंटू, अशीत पाठक, चंद्रशेखर मौर्य, शिवेंद्र किशोर, आरिफ खां, सद्दाम खां, इंद्रदेव सिंह, इंद्रजीत मौर्य, रामाश्रय सिंह व रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Post a Comment