बुधवार हुई बारिश से गर्मी व उमस से मिली राहत, धान की फसलें लहलहाई
करहां (मऊ) : करहा परिक्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से बुधवार दोपहर उस समय लोगों को बड़ी राहत मिली, जब अचानक घिरे काले बादलों के बीच करीब पौना घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी फुहारों का आनंद लेने लगे। बच्चों ने भी भीगकर जमकर मस्ती की।
क्षेत्रवासी विनोद यादव, सुबाशंकर सिंह, मुखराम चौहान, संतोष त्रिपाठी, अबुल फ़ैज़ खां, वीरेंद्र राजभर, रामधनी प्रजापति आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, बारिश ने राहत दी है। वहीं कृषि विशेषज्ञ डाक्टर अंजनी तोमर ने कहा कि समय पर हुई इस वर्षा से धान की बालियां ले रह फसल को भरपूर लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि उमस और गर्मी से जो परेशानी थी, वह अब काफी हद तक दूर हो गई है। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हुआ वहीं लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।


Post a Comment