Top News

किसान की बिटिया ने लहराया परचम, बीएससी बायोटेक में पाया गोल्ड मेडल

किसान की बिटिया ने लहराया परचम, बीएससी बायोटेक में पाया गोल्ड मेडल

करहां (मऊ) : जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक व रानीपुर थानांतर्गत बड़ी दपेहड़ी गांव स्थित एक किसान की बेटी अंजली सिंह ने सफलता का परचम लहराते हुए बीएससी बायोटेक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टाप किया है। बिटिया की उपलब्धि पर गांव क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अंजली के पिता कन्हैया सिंह जहां किसान हैं वहीं माता इंद्रा सिंह गृहणी हैं। दादा सुदामा सिंह सेवानिवृत्त होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। करहां क्षेत्र के दपेहड़ी पोस्ट नगपुर निवासी अंजली सिंह अपनी प्रतिभा का परचम पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर कैंपस से बीएससी बायोटेक सत्र 2024–25 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अंजली के दादा सुदामा सिंह परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं, जिन्होंने सदैव शिक्षा को प्राथमिकता दी। अंजली ने आठ तक की पढ़ाई माहपुर-करहां स्थित एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल व इंटर तक की पढ़ाई किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल, सदरपुर गालिबपुर, मुहम्मदाबाद गोहना से पूरी की है।

चार बहनों में दूसरी नंबर की अंजली ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन शिवांगी सिंह जहां संत गणीनाथ राजकीय पीजी कालेज मुहम्मदाबाद गोहना एमए कर रही हैं वहीं तीसरी बहन दिशा सिंह उसी कालेज से बीए की छात्रा हैं। जबकि सबसे छोटी बहन सृष्टि सिंह एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर करहां में कक्षा 7 में अध्ययनरत हैं।

अंजली को पुस्तकें पढ़ने और क्रियाशील रहने का शौक है। वह आगे अपने विषय में परास्नातक की डिग्री प्राप्त कर शोध कार्य पूराकर एसोसिएट प्रोफेसर बनने का सपना देख रही हैं। अंजली की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।




Post a Comment

Previous Post Next Post