Top News

ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ा जनसैलाब

ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ा जनसैलाब

•गूंजे जय श्रीराम सहित चारों भाईयों के जयकारे

•श्री दशहरा रामलीला समिति द्वारा मंगलवार को होगी राजगद्दी व लगेगा मेला

करहां (मऊ) : श्री दशहरा रामलीला समिति मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार की रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के लंका विजय के उपरांत अयोध्या लौटने की झांकी ने समूचे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रभु श्रीरामचंद्र जी ने लंका में रावण वध के बाद भ्राता लक्ष्मण के माध्यम से भक्त विभीषण का राजाभिषेक कर उन्हें लंकापति घोषित किया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मणजी पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने के लिए प्रस्थान किए।

पवनपुत्र हनुमान द्वारा जब भरत जी को प्रभु श्रीराम के आगमन का समाचार दिया गया तो पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्वागत की तैयारी में नगरवासी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उमड़ पड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। भरत मिलाप की इस अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर और उनके नेत्रों को सजल कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने इसे स्मरणीय व आध्यात्मिक अनुभव बताया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, आशीष अग्रवाल, राजेश पायलट, राजीव सेठ, राम अवध पुजारी, वीरेंद्र पासवान, अभिषेक पाल, विजेंद्र सिंह, बालाजी कश्यप, शुभम चौरसिया सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी नगरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post