Top News

देवलास में चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा लगाने हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर

देवलास में चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा लगाने हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर

•बैठक हाल व चबूतरे का निर्माण कार्य जोरो पर

•आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया व स्वदेश सिंह के प्रयासों से मिली सफलता

•महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के अनुरोध पत्र पर जारी हुआ था शासनादेश

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सुप्रसिद्ध धार्मिक, पौराणिक व सामाजिक स्थल देवलाश्रम देवलास में सनातन के धर्म ध्वजा वाहक, भारत राष्ट्र की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक क्षत्रिय कुलभूषण, सिसोदिया वंशज महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के तत्वाधान और स्थानीय भदीड़ गांव निवासी व इटावा में आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया व जिम्स ग्रेटर नोएडा सीईओ स्वदेश कुमार सिंह रौशन के प्रयासों से अब यहां 25 लाख की लागत से कांस्य प्रतिमा लगाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन से निर्देश पत्र संस्कृति मंत्रालय को निर्गत हो चुका है। इस सूचना से लंबे समय से इस मांग हेतु प्रयास कर रहे संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। 

इसके निमित्त इस समय यहां निर्माण कार्य प्रगति पर है। सिसोदिया संघ के तत्वाधान में यहां 100 लोंगों की बैठक व्यवस्था हेतु सभागार व चबूतरे का निर्माण जारी है। सभागार की दीवालों का कार्य पूर्ण हो गया है। वर्तमान समय मे छत निर्माण के लिए शटरिंग का कार्य तेज गति से प्रगति पर है। इसके साथ ही बगल में निर्मित हो रहे चबूतरे पर 25 लाख की लागत से बन रही चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करंगे।

संस्थान के संयुक्त सचिव चंद्रविजय सिंह ने बताया कि इसके अलावा यहां सिसोदिया वंश के कुलदेवता शिवजी के एक प्रमुख अंग के रुप में एकलिंग भगवान की चौमुखी प्रतिमा की स्थापना कराई जायेगी। हम सबके प्रयासों से देवलास स्थित सभी समाज के पुराने मंदिरों का भी जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। हम अपने साथ सभी सामान धार्मिक व सामाजिक स्थलों का विकास कर समावेशी परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि यहां पुरातन विरासत की विहंगम परंपरा कायम रहे। हम सभी समाज को जोड़ने की पहल पर काम करते हुए जितना महाराणा प्रताप स्मारक स्थल के लिए प्रयासरत हैं, वहीं अन्य समाज के धार्मिक व सामाजिक स्थलों के लिए भी प्रयासरत हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post