Top News

सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्र-छात्राओं को जागरुक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर ने किया। माधुरी सागर ने बच्चों को महिला सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित, स्वावलंबी और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक पहलें की जा रही हैं।

उन्होंने पिंक बूथ की भूमिका, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान कराया। टीम में उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता और महिला कांस्टेबल कल्याणी उपाध्याय भी मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सरोज यादव, आशा चौहान सहित अन्य स्टाफ सदस्य कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post