Top News

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होती है मोक्ष की प्राप्ति : डाक्टर राकेश शास्त्री

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होती है मोक्ष की प्राप्ति : डाक्टर राकेश शास्त्री

•सद्धोपुर व हलीमाबाद में हो रही श्रीमद्भागवत कथा

रवि किशन शास्त्री ने सुनाया भागवत महात्म्य की कथा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के हलीमाबाद व सद्धोपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में शुक्रवार को भागवत महात्म्य की कथा सुनाई गई। कथाप्रवक्ता डाक्टर राकेश शास्त्री व रवि किशन शास्त्री ने बताया कि जब कई जन्मों के पुण्य फल व पूर्वजों के आशीर्वाद का अनुग्रह संग्रहित होता है तब श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। वस्तुतः इस कथा से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

कथा प्रवक्ताओं ने धुंधकारी और गोकर्ण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धुंधकारी अपने दुराचरण के कारण प्रेत योनि में भटक रहा था। उसके मोक्ष का मार्ग देवर्षि नारद ने बताया और कहा कि उसका उद्धार केवल भागवत श्रवण से ही संभव है। इसके उपरांत भक्तिमय वातावरण में गोकर्ण द्वारा सात दिनों तक भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के प्रत्येक दिवस के साथ धुंधकारी के प्रेत रुप के बंधन टूटते गए और सप्ताह पूर्ण होते ही उसे मोक्ष हेतु दिव्य विमान प्राप्त हुआ।

कथा व्यास ने बताया कि यह प्रसंग भागवत श्रवण की अद्भुत महिमा को सिद्ध करता है और यह दर्शाता है कि पापी से पापी जीव भी हरि-कथा से मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान संध्या राधेश्याम दूबे व सत्या मनीष सिंह सहित हरिश्चन्द्र दूबे, नरेंद्र सिंह, रामजी उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, स्वामीनाथ यादव, डाक्टर यू.पी. द्विवेदी, अमरनाथ मिश्र, आलोक सोनकर, विजय मौर्या, कंता यादव, रमेशचंद्र दूबे, पप्पू सोनकर, संजीव द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रोतागण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post