Top News

माहपुर कंपोजिट विद्यालय में ‘सुपर हीरो आफ द डे’ नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह

माहपुर कंपोजिट विद्यालय में ‘सुपर हीरो आफ द डे’ नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में शुरु किया गया शिक्षण नवाचार ‘सुपर हीरो आफ द डे’ बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। प्रार्थना सभा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान और सम-सामयिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों का सबसे अधिक सही उत्तर देने वाले बच्चे को दिनभर के लिए यह उपाधि दी जाती है तथा उसका नाम विद्यालय परिसर में लगे विशेष बोर्ड पर दर्ज किया जाता है। आज हाफ़िजा, सानिया व सिमरन को क्रमशः तीन स्थान प्राप्त हुए।

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर चल रही इस रोचक गतिविधि से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और कई बच्चे घर से तैयारी कर आ रहे हैं। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में कुल सात नवाचार संचालित हैं, जिनमें यह पहल विशेष रुप से प्रभावी साबित हो रही है। इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा, हेमंत पांडेय, शहज़ादी बानो एवं रसोइया मां लोग उपस्थित थीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post