एसआईआर अभियान में तेजी लाने को भाजपा करहां मंडल की हुई बैठक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल की ओर से रविवार को देवसीपुर और भांटीकला में एसआईआर अभियान को गति देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और बीएलओ से अपील की कि एसआईआर फार्म समय पर भरकर तुरंत ऑनलाइन अपलोड किए जाएं।
बैठक को मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज और मऊ जनपद प्रवासी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह, विधानसभा अभियान संयोजक छोटू प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष करहा भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह तथा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव ने संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर पार्टी का प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रम है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में फार्म भरवाना आवश्यक है।
इस दौरान बीएलओ हरिगोविंद सिंह ने मौके पर ही एसआईआर फार्म ऑनलाइन भरने की संपूर्ण प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।




Post a Comment