Top News

भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर चलाया एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर चलाया एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना भारतीय जनता पार्टी इकाई द्वारा मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और बीएलओ-2 को मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नए नाम जोड़ने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि राम सरन चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। साथ ही, कार्यकर्ताओं से मतदाता जागरूकता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मतदाता सूची सत्यापन, बूथवार समीक्षा और मतदाता जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह अभियान सुरहुरपुर, फरीदपुर धर्मा, खैराबाद, मोहद्दीपुर, मडहा पट्टी सहित कई शक्ति केंद्रों पर संचालित हुआ। मौके पर वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न प्रताप, बदरुद्दीन अंसारी, सोनू राजभर, महेश मौर्या, संतोष प्रजापति, शैलेश कुमार, रामकरन पटेल, बबन निषाद, कैलाश राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post