Top News

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, मनाया जश्न

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, मनाया जश्न

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना व करहां बाजार समेत पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।

मुहम्मदाबाद गोहना मंडल में कार्यकर्ताओं ने शहीद चौराहे पर ढोल-नगाड़ों की थाप के मध्य एकत्र होकर खुशी मनाई और देश के शीर्ष नेतृत्व नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी। साथ ही पश्चिम बंगाल के संघर्षशील कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, हरिराम बरनवाल, शशांक त्रिपाठी, भैरव सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, मनोज, ओम, नंदू सोनकर, प्रमोद सोनकर, अनमोल साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं करहां बाजार में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रकाश सरोज, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव तथा ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह जीत शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। पूरे क्षेत्र में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post