अध्यक्ष व मंत्री पद हेतु दो-दो व अन्य पदों पर एक-एक नामांकन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हेतु गुरुवार को पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर दो-दो नामांकन पत्र एवं अन्य पदों हेतु एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने प्राप्त किए।
विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्षिक चुनावों के लिए अध्यक्ष पद पर खालिद जमाल व ओमप्रकाश ने नामांकन पत्र सौंपा तो वहीं मंत्री पद हेतु विनोद कुमार सिंह व आफताब आलम ने नामांकन जमा किया। उपाध्यक्ष, आडिटर एवं सदस्य कार्यकारिणी पद पर क्रमशः सैयद अली इमदाद ज़ैदी, विद्यापति यादव एवं मुनव्वर अली ने नामांकन पत्र जमा किया। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन पत्रों की जांच 9 मई को एवं मतदान तथा मतगणना 14 मई को होगी।



Post a Comment