Top News

पोखरे के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

पोखरे के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर करहां स्थित बदलू के पोखरा के किनारे शनिवार सायंकाल लगभग 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने से विधिक कार्यवाही करते हुए अंत्य परीक्षण स्थल हेतु भेजवा दिया।

कुछ चरवाहों ने अपराह्न शव को पोखरे के पूर्वी किनारे वाले भींटे पर स्थित आम के पेड़ के नीचे देखा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उक्त व्यक्ति को क्षेत्र में विक्षिप्तावस्था में घूमते हुए तथा लोगों से मांगते खाते देखा गया था। कोतवाल कमलकांत वर्मा ने बताया कि मृतक का नाम, पता ज्ञात नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता लग पाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post