Top News

जमीन के बंटवारे में मां-बेटों को मारकर किया घायल, तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

जमीन के बंटवारे में मां-बेटों को मारकर किया घायल, तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना कोतवाली के मालव राजभर बस्ती में गुरुवार अपराह्न जमीन के बंटवारे के विवाद में एक पक्ष के लोंगो ने दूसरे पक्ष के मां व दो बेटों को बुरी तरह से मारपीटकर कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि पीड़ित पक्ष ने तीन ज्ञात व तीन अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़ित बाबूलाल व विपक्षी उनके भाई सवरु के बीच जमीन के बंटवारे का विवाद है। बाबूलाल ने आरोप लगाया है कि गुरुवार दोपहर 02 बजे उनके भाई सवरु ने नीरज राजभर व जीतू राजभर निवासीगण सुखंदरनगर मठिया थाना जीयनपुर आजमगढ़ व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मुझे, मेरे भाई मधुबन व बूढ़ी मां सुगिया देवी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें हम लोंगो को गंभीर चोटें आई हैं व मेरी मां का हाथ टूट गया जबकि भाई का सर फूट गया है। इस पूरी घटना को गांव वालों ने देखा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post