Top News

अच्छे कर्मों से बनता है अच्छा भाग्य : गर्गाचार्य महाराज

अच्छे कर्मों से बनता है अच्छा भाग्य : गर्गाचार्य महाराज

◆श्रीविष्णुमहायज्ञ व भागवत सप्ताह कथा में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां

◆सदस्य जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की वर्मा व ग्राम प्रधान पूनम जायसवाल ने किया व्यासपीठ का पूजन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित करहां गांव में चल रही श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन प्रातः से ही यज्ञ मंडप पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा परिक्रमा करने लगा। यज्ञाचार्य पंडित लालमणि चौबे लालू बाबा ने वैदिक रीति से वेदी पूजन व हवन कार्य संपन्न कराया। सायंकालीन कथा में गर्गाचार्य महाराज ने कथा व्यास पंडित राकेश शुक्ल गर्गाचार्य महाराज ने श्रोताओं को गोकर्ण की कथा सुनाकर कर्म और भाग्य के गूढ़ संबंध का रहस्य बताया।

इसके पूर्व करहां सदस्य जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की वर्मा ने व्यासपीठ का पूजन कर कथाप्रवक्ता का तिलक-चंदन व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कथा विस्तार के क्रम में गर्गाचार्य महाराज ने बताया कि मनुष्य अपने कर्मों से ही अपना भाग्य बनाता और बिगाड़ता है। यदि कर्म शुभ हैं तो भाग्य भी स्वयं प्रसन्न हो उठता है, किंतु दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति अपने ही हाथों से अपनी किस्मत को नष्ट कर देता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे संत के उपदेश का अपमान करने पर गोकर्ण जैसे संस्कारी पुत्र को भी भारी दुःख भोगना पड़ा, वैसे ही किसी भी साधु-संत या सत्कर्म का अनादर जीवन में दुर्भाग्य लाता है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान के प्रति श्रद्धा, सत्संग के महत्व और जीवन में सत्कर्म करने की प्रेरणा दी।

कथा उपरांत मुख्य यजमान चंद्रबाला व अरुण त्रिपाठी, सह यजमान लक्ष्मी विष्णुकांत श्रीवास्तव, रिंकी अनिल पटवा, किशोरी श्रीकांत चौरसिया, गुंजा सानंद गुप्ता, गुंजन मनोज मद्धेशिया, किरन ऋषि वर्मा, कुमकुम दीपक गुप्ता, सोनम रवि प्रकाश मौर्य ने भव्य आरती उतारी। कथास्थल पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्ति संगीत और कथा प्रसंगों के बीच श्रोताओं ने कथा का आनंद उठाया और श्रद्धा भाव से हरी बोल के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post