Top News

नर्सों के सम्मान में अधिरोहण संस्था का भावुक आयोजन

नर्सों के सम्मान में अधिरोहण संस्था का भावुक आयोजन

करहां (मऊ) : अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अधिरोहण संस्था द्वारा महिला जिला चिकित्सालय में एक गरिमामयी एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देते हुए उन्हें चॉकलेट एवं उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नर्सों के अथक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएमएस डॉ. निलेश श्रीवास्तव एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमाकांत सान्याल ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।

अधिरोहण संस्था की संस्थापिका ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें समाज में सच्ची सेवा और मानवता की मिसाल हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की देखभाल कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम के दौरान शारदा त्रिपाठी सहित अन्य सहयोगियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर नर्सों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को नमन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post