Top News

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

 दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा घायल


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां मार्ग पर टड़वा-सुरहुरपुर में गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रुप से घायल फरीदपुर निवासी मुकेश कुमार उम्र करीब 32 वर्ष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मुकेश किसी काम से बाइक लेकर बाजार जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही सरवन उम्र करीब 25 वर्ष की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकस्मिक मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post