Top News

भारतीय भाषा उत्सव में बहुभाषीय प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन

भारतीय भाषा उत्सव में बहुभाषीय प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में सोमवार को भारतीय भाषा उत्सव-2025 के चौथे दिवस पर विद्यार्थियों ने “कहावतों में एकता और भाषा मित्रता” विषय को केंद्र में रखते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।

jकक्षा 8 की छात्राओं ने विविध भारतीय भाषाओं में अपनी प्रतिभा का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा दिया। हिंदी में अनुष्का कुमारी, संस्कृत में सुहानी गुप्ता, गुजराती में अंकिता कुमारी, बंगाली में अन्नू यादव और तमिल में मोनिका कश्यप ने कहावतों और संवादों के माध्यम से भारत की भाषाई विविधता और आपसी एकजुटता का संदेश प्रभावी रूप से प्रकट किया। उत्सव 4 से 11 दिसंबर तक पूरे देश में मनाया जा रहा है, जिसका प्रमुख उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है। कार्यक्रम में एसआरजी संजय कुमार तिवारी, सतेंद्र कुमार, सुषमा देवी, कुंदन सिंह, चंद्रकला देवी, विजय कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post