दुर्गंध उठते संदिग्ध बोरे को देख जुटी भीड़, जांच में मिला मुर्गी फार्म का सड़ा अवशेष
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करहां-भांटी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किलोमीटर की लोकेशन पर सर्विस रोड के किनारे धान के खेत मे मंगलवार पूर्वाह्न सिले हुए प्लास्टिक का संदिग्ध बोरा देख हड़कंप मच गया। बोरे से उठती दुर्गंध, पानी में रक्त जैसा स्राव और पास में पड़ा धूपी चश्मा देखकर लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की।
क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार व उपनिरीक्ष वैभव पांडेय की मौजूदगी में पुलिस ने बोरा खुलवाकर जांच की तो उसमें मुर्गी फार्म का सड़ा हुआ अवशेष व मुर्गी का पंख मिला। इससे दुर्गंध और रक्त जैसा स्राव हो रहा था। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।



Post a Comment