न्यायालय के आदेश पर टीवीएस एजेंसी व फाइनेंस कंपनी पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : पुत्र की मृत्यु के बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए बाइक का लोन स्वीकृत कराकर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को पवन टीवीएस एजेंसी चिरैयाकोट और श्रीराम फाइनेंस के संबंधित प्रबंधकों, कर्मचारियों व एजेंट समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश, दस्तावेजों में हेरफेर और धमकी का केस दर्ज किया है।
मंडुसरा निवासी दयाशंकर सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र पृथ्वीनाथ सिंह ने जनवरी 2023 में 70 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर अपाची बाइक खरीदी थी। शेष रकम बाद में नकद लेने के बावजूद रसीद नहीं दी गई। 9 अप्रैल 2023 को पुत्र की मृत्यु के बाद आरोपितों ने मिलीभगत कर पुरानी तिथि में फर्जी कागजात तैयार कर लोन स्वीकृत कराया और धनराशि एजेंसी मालिक के खाते में भेज दी। आरसी व बीमा मांगने पर टालमटोल करने के साथ बाइक उठाने और ब्याज सहित रकम वसूलने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 2 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की है।





Post a Comment