Top News

साइबर ठगी के शिकार के खाते में पुलिस ने लौटाए 3643 रुपये

साइबर ठगी के शिकार के खाते में पुलिस ने लौटाए 3643 रुपये

करहां (मऊ) : साइबर पोर्टल पर पंजीकृत आवेदन के त्वरित निस्तारण में रानीपुर थाना की साइबर टीम ने ठगी के शिकार ग्रामीण की धनराशि वापस कराई। पीड़ित ने पुलिस व साइबर टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे साइबर अपराधों से सजग रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की।

थाना क्षेत्र के मंडूसरा निवासी राजेंद्र चौहान ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्तेदार बनकर पैसे हड़प लेने का आवेदन साइबर पोर्टल पर की थी। साइबर टीम के उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि, कंप्यूटर आरक्षी अब्दुल रब व महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए ठगी की गई 3643 रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post