Top News

माटी की खुशबू लिए दिल्ली पहुँचे भदीड़ के स्वदेश

माटी की खुशबू लिए दिल्ली पहुँचे भदीड़ के स्वदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संवाद बना प्रेरणा की राह

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मऊ के स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत भदीड़ गांव की माटी से उपजा एक नाम जब राष्ट्र की नीति से संवाद करे, तो वह क्षण गौरव बन जाता है। उक्त गांव के निवासी एवं जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट औपचारिकता से आगे बढ़कर शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार की उजली संभावनाओं पर केंद्रित रही।

संवाद में तकनीकी शिक्षा के नए आयाम, युवाओं के कौशल विकास और भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर मंथन हुआ। स्वदेश कुमार सिंह ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए नितिन गडकरी को दूरदृष्टा नेतृत्व का प्रतीक कहा और उन्हें जीएनआईओटी परिसर आकर विद्यार्थियों से संवाद करने का आमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि स्वदेश कुमार सिंह का अपनी जन्मभूमि से गहरा नाता है। उन्होंने अब तक कई होनहार युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों तक पहुँचाकर सपनों को उड़ान दी है। केंद्रीय मंत्री से हुई यह भेंट मऊ जनपद के लिए सम्मान का क्षण है। यह एक संकेत भी है कि जब जड़ों से जुड़ाव और दृष्टि व्यापक हो, तो राहें खुद बनती चली जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post