पुरानी रंजिश में युवक-युवती से मारपीट, तीन पर केस
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टिपक्काबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एक युवक व उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता ने तीन लोंगो पर मारपीट की तहरीर देकर न्याय की अपील की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पडताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 30 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे उनका पुत्र आकाश कुमार दवा लेने जा रहा था, तभी गांव के दीपक, हर्षित उर्फ़ अमन, सोनू कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरु कर दिया। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे पिता और बहन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Post a Comment